19 March 2023 02:11 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
नयाशहर पुलिस ने शनिवार रात एक वाहन के ड्राइवर को रोका और उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद काफी संख्या में ड्राइवर एकत्र हो गए और हाइवे पर ही हंगामा शुरू कर दिया। घटना पूगल रोड तिराहे की है, जहां पुलिस रात में नो एंट्री खुलने से पहले वाहनों को रोक लेती है। अब रविवार को वाहन चालकों व पुलिस के बीच वार्ता होगी। ड्राइवर मारपीट करने वाले सिपाहियों को सस्पेंड करने की मांग कर रहे हैं।नयाशहर थाने की पुलिस पूगल रोड तिराहे पर रात के समय तैनात थी। आरोप है कि इस दौरान एक वाहन को रोका गया। कागजात नहीं होने पर ड्राइवर ने किसी से बात करानी चाही। तब कांस्टेबल ने फोन कट करके चालक को थप्पड़ मार दिया। ड्राइवर का कहना है कि चालान काटना तो पुलिस का काम है लेकिन मौके पर थप्पड़ मारना उनका अधिकार नहीं है। इससे नाराज ड्राइवर एकत्र हो गए। मौके पर हंगामा कर दिया। रात करीब दस बजे तक हंगामा चलता रहा। ड्राइवर पक्ष ने आरोप लगाया है कि नयाशहर पुलिस के दो कांस्टेबलों ने हमारे साथी के साथ मारपीट की। जिन्हें तत्काल सस्पेंड किया जाए। कांस्टेबल पर आरोप है कि पहले गाड़ी सीज करने लगे, साथ ही उनके साथ मारपीट की। विवाद बढ़ा तो पुलिसकर्मियों ने गाड़ी सीज नहीं की। ड्राइवरों ने कहा कि हमारे साथी के पास मोबाइल में सभी दस्तोवज थे लेकिन पुलिसकर्मियों ने बात नहीं सुनी और थप्पड़ मारी।
इस दौरान ड्राइवर्स ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें सारी स्थिति से अवगत कराया गया। अब प्रशासन ने कांस्टेबल को सस्पेंड नहीं करने पर रास्ता जाम करने की चेतावनी दी है। अब रविवार को दोनों पक्षों के बीच बातचीत होगी।

RELATED ARTICLES
14 November 2022 05:30 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com