31 March 2026 02:24 PM

बीकानेर में पूर्व मंत्री के कथित वायरल वीडियो को लेकर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले की गूंज अब जयपुर तक पहुंच गई है और कांग्रेस के अंदर भी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने सामने आकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी पार्टी आलाकमान को दे दी गई है और आलाकमान जो भी निर्णय करेगा, पार्टी उसी के साथ खड़ी रहेगी। मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि वीडियो सही है या गलत, इसका फैसला प्रशासनिक जांच के बाद ही होगा। इस संबंध में छतरगढ़ में एक परिवाद भी दर्ज कराया गया है। उन्होंने माना कि इस पूरे विवाद से कहीं ना कहीं कांग्रेस पार्टी को नुकसान हो रहा है, जो कि चिंता का विषय है। पार्टी फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। जब उनसे संबंधित नेता के इस्तीफे को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि इस पर निर्णय समय आने पर लिया जाएगा। कल 1 अप्रैल को प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर कांग्रेस का उस प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं है। जो भी लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, वही इसकी जानकारी देंगे।

RELATED ARTICLES
17 January 2022 02:12 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com