09 February 2022 04:16 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार अजमेर के महावीर सर्किल पर बुधवार सुबह चार बजे स्कॉर्पियों ने दरगाह जियारत के लिए आए जायरीनों के जत्थे को रौंद दिया। इससे एक जायरीन की मौत हो गई, जबकि चार अन्य जायरीन घायल हो गए। बाद में गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियों में जमकर तोड़फोड़ की।
स्कॉर्पियों का ड्राइवर भी घायल है। चार जायरीनों के साथ उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक जायरीन नागपुर निवासी ऐतेश्याम अली है, जो अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ दरगाह जियारत के लिए आया था। स्कॉर्पियो में अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त भरा होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार सुबह महावीर सर्किल पर दरगाह जियारत के लिए आने जाने वालों की भीड़ थी। और इस दौरान स्कार्पियों तेज गति से आई। जायरीनों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। इसमें वर्द्धमान नगर नागपुर निवासी ऐतेशाम अली (26) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 अन्य घायल हो गए। जिनकों उपचार के लिए जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय भिजवाया गया।
इसके बाद गुस्साई भीड़ ने कार में जमकर तोड़फोड़ की और ड्राइवर को भी पीटा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत किया। शव को जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय की मॉचर्यूरी में रखवाया गया। पुलिस ने कार व उसमें भरे सामान को जब्त कर लिया।
अजमेर SP विकास शर्मा ने बताया कि तेज गति से स्कॉर्पियों चालक ने हादसा किया। एक की मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है। स्कॉर्पियों में अवैध मादक पदार्थ भरे होने की सूचना है और जब्त कर जांच की जा रही है।
ये चार हुए घायल
इरफान खान, उतरेड रोड, नागपुर
दीपक मोजककर, चन्द्रा नगर नागपुर
मोहम्मद इसान, बड़ा ताज बाग, नागपुर
विक्की पारिक, वर्द्धमान नगर नागपुर

RELATED ARTICLES
07 September 2022 05:19 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com