16 February 2022 02:48 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर । करीब तीन साल पहले
नोखा में होली से एक दिन 8 मार्च को बोलेरा कैंपर गाड़ी में सवार युवकों पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने का प्रयास तथा इस वारदात मे एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने वारदात के बाद फरार एक ओर मुलजिम को गिरफ्तार कर लिया है। सीआई ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि
वारदात के बाद फरार कुदसूं निवासी बजरंग जाखड़ पुत्र बनवारी लाल को गिरतारफ्कर लिया है। इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
सीआई ने बताया कि इस वारदात में नोखा के वार्ड 32 जोरावरपुरा हाल माडिया निवासी सुरेश उर्फ सुशिया उर्फ शिकारी पुत्र भंवरलाल बिश्नोई, बीकासर निवासी गोविंददान चारण पुत्र नारायण दान चारण, कुदसू निवासी सुभाष
बिश्नोई पुत्र रामधन विश्नोई तथा उडसर निवासी
रिछपाल बिश्नोई उर्फ फौजी पुत्र रामधन विश्रोई को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ कि इस जघन्य वारदात का षड्यंत्र का सूत्रधार रिछपाल व सुरेश उर्फ सुशिया था। वारदात से एक दिन पहले सुरेश शिकारी के घर पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी। वारदात
वाले दिन आरोपियों ने रेकी की थी। इसके बाद
वारदात को अंजाम दिया गया। यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी रिछपाल व सुशिया का परिवादी पक्ष के पृथ्वीसिंह के साथ पहले से विवाद चल रहा है। इस संबंध में दिसंबर 2019 में नोखा थाने में मामला भी दर्ज हुआ था। परिवादी पक्ष के लोगों ने रिछपाल के
साथ मारपीट की थी, जिसमें उसके पैर टूटे थे। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए रिछपाल व सुशिया ने इस वारदात को अंजाम दिया था।
यह है मामला
नोखा में आठ मार्च की शाम सुरेश बिश्नोई,
गोविंददान, राहुल सेवग, रेवंतसिंह व सात-आठ अन्य ने एक बोलरो कैंपर गाड़ी में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। वारदात के समय कैपर में पृथ्वीसिंह, शांतिलाल बोथरा, विकास सेवग एवं अजीतसिंह सवार थे। आग लगने से शांतिलाल बोथरा व अजीतसिंह गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। नौ मार्च को इलाज के दौरान शांतिलाल बोथरा की मौत हो गई।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com