02 January 2023 12:17 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के बैंक खातों में जल्द ही दो-दो सौ रुपए जमा होंगें हैं। यह राशि विद्यार्थियों की यूनिफाॅर्म की सिलाई के लिए है, जिसका कपड़ा पहले ही वितरित किया जा चुका है। सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए 55 करोड़ 10 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वयं मान चुके हैं कि दो सौ रुपए में यूनिफॉर्म की सिलाई नहीं हो पाती, कुछ राशि स्टूडेंट्स के माता-पिता को खर्च करने होंगे।
माध्यमिक शिक्षा के वित्तीय सलाहकार ने तीन अलग अलग मद में 55 करोड़ 10 लाख रुपए का बजट दिया है। इसमें चूरू, दौसा, धोलपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व करौली के लिए 9 करोड़ 90 लाख रुपए, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सिरोही और उदयपुर के लिए 7 करोड़ 70 लाख रुपए खर्च होंगे। शेष सभी जिलों के लिए 37 करोड़ 50 लाख रुपए का बजट दिया है। ये राशि संबंधित जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजा जा रहा है, जहां से स्कूल विद्यार्थियों के खाते में जल्द ही जमा हो जाएंगे।

RELATED ARTICLES
15 October 2023 03:22 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com