20 August 2022 12:23 PM

जोग संजोग टाइम्स,
ट्रेन पर सफर करते वक्त कभी-कभी जल्दबाजी में लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं और जरा सी लापरवाही भारी पड़ जाती है ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के एक रेलवे स्टेशन से सामने आया है।
जहां पर एक चलती ट्रेन से महिला उतरते हुए हड़बड़ाहट में गिर पड़ती है और ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बच जाती है क्योंकि एक आरपीएफ जवान उसे तुरंत बचा लेता है। अगर थोड़ी सी भी चूक हो जाती तो महिला की जान चली जाती । यह पूरी घटना रेलवे स्टेशन पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जानकारी के अनुसार घटना महाराष्ट्र के गोदिया रेलवे स्टेशन से सामने आई है, गोदिया रेलवे स्टेशन भीड़भाड़ वाले स्टेशनों की गिनती में आता है। रेलवे विभाग ने घटना का वीडियो जारी किया है और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES
01 April 2024 10:47 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com