09 November 2022 04:37 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को अब ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) के तहत लाभ दिया जाएगा। युनिवर्सिटी के मैनेजमेंट बोर्ड की मीटिंग में बुधवार को ये निर्णय किया गया। इससे युनिवर्सिटी पर अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।युनिवसिटी के प्रबन्ध बोर्ड की 39 वीं बैठक बुधवार को रखी गई। इस बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने का प्रस्ताव रखा गया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहले ही इसकी घोषणा कर चुके हैं,ऐसे में युनिवर्सिटी ने भी इसे स्वीकार कर लिया। अब युनिवर्सिटी में वर्ष 2004 एवं उसके पश्चात् नियुक्त कर्मचारियों व अधिकारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय से युनिवर्सिटी के करीब डेढ़ सौ कर्मचारियों को लाभ होगा। अब तक युनिवर्सिटी के वर्ष 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम के तहत ही नियुक्ति दी गई थी। अब उनके नियुक्ति आदेश की शर्तों में संशोधन करते हुए ओल्ड पेंशन स्कीम की अलग से स्वीकृति जारी की जाएगी।
युनिवर्सिटी में खुशी का माहौल
प्रबन्ध बोर्ड के उक्त निर्णय से विश्वविद्यालय शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खुशी की लहर फैल गई। विश्वविद्यालय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह, प्रबन्ध बोर्ड के सदस्यों का धन्यवाद देने कर्मचारी पहुंचे।
भरे जाएंगे रिक्त पद
प्रबन्ध बोर्ड द्वारा विश्वविद्यालय में शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक रिक्त पदों को शीघ्र भरने की कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किये गए। वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा विश्वविद्यालय में तीन नवीन विभागों की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रबन्ध बोर्ड द्वारा राज्य सरकार की भावना अनुरूप शीघ्र भत्ती प्रक्रिया प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया। प्रबन्ध बोर्ड की बैठक में विद्या परिषद् की 21 वीं बैठक में लिये गए निर्णयों की पुष्टि की गई। साथ ही सम्बद्धता शुल्क एवं अन्य चार्जेज के लिए जी.एस.टी. लागू कर राज्य सरकार को सूचित करने का निर्णय लिया गया।प्रबन्ध बोर्ड बैठक में नामित सदस्य प्रो. कृपाशंकर तिवाड़ी, वरूण यादव, राज्य सरकार के नामित सदस्य एवं मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी एन.एस. बिस्सा, डॉ. भगवानाराम बिश्नोई, डॉ. अनन्त जोशी, विश्वविद्यालय संकायाध्यक्ष प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल, डॉ. जी.पी. सिंह, विश्वविद्यालय आचार्य प्रो. अनिल कुमार छंगाणी, प्रो. राजाराम चोयल एवं सदस्य सचिव के रूप में बनवारी लाल सर्वा उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
07 February 2024 02:02 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com