08 March 2022 04:33 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर। राजपुरोहित समाज के अराध्य गुरु खेतेश्वर महाराज मंदिर के 19 वें प्रतिष्ठा दिवस कार्यक्रमों का आगाज मंगलवार से हुआ। पहले दिन शहर में खेतेश्वर महाराज की शोभायात्रा निकाली गई।राजपुरोहित अतिथि गृह, इंदिरा कॉलोनी से शुरू हुई शोभायात्रा उरमूल सर्किल, कीर्ति स्तंभ, हनुमान हत्था, गर्वमेंट प्रेस रोड, जुनागढ़, केईएम रोड़, गंगाशहर होते हुए खेतेश्वर बस्ती स्थित खेतेश्वर मंदिर पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में सजे-धजे ऊंट, घोड़े, बैण्ड की मधुर स्वर लहरिया तथा फाल्गुनी गीत गाते युवाओं की टोलियां चंग पर धमाल के साथ नाचते-गाते शामिल हुई। शोभायात्रा में सचेतन झांकियां निकाली गई। रथ पर विराजे आसोतरा धाम के गादीपति संत तुलछाराम महाराज का जगह-जगह समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। शोभायात्रा में महिलाएं मंगल गीत गाती हुए चल रही थी। शोभायात्रा के दौरान संत खेतेश्वर महाराज के जयकारे से शहर गुंजायमान रहा। जगह-जगह विभिन्न संगठनों की ओर से शोभायात्रा में शामिल लोगों का सेवा सत्कार किया गया। बुधवार को खेतेश्वर मंदिर परिसर में विश्व शांति यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में संत-महात्माओं के प्रवचन, ध्वजा चढ़ाना, मुख्य महाआरती सहित कई धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन होंगे।

RELATED ARTICLES
19 August 2023 02:34 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com