15 November 2022 05:24 PM

जोग संजोग टाइम्स,
तलवाड़ा खुर्द, सिरसा हरियाणा निवासी एक व्यक्ति अपने साथी के साथ टिब्बी में कोई सामान खरीदने आया था। उसने हनुमानगढ़ टाउन में चाय पीने के दौरान अपना बैग ठेले पर रख दिया, लेकिन उसका साथी ही बैग लेकर भाग गया। बैग में 70 हजार रुपए थे। पीड़ित ने इस संबंध में टाउन पुलिस थाने में नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है।
हेड कॉन्स्टेबल मनीष कुमार बिश्नोई ने बताया कि महावीर (53) पुत्र रामकिशन मेघवाल निवासी वार्ड 13, तलवाड़ा खुर्द तहसील ऐलनाबाद जिला सिरसा ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि वह और सेवादास पुत्र चन्दगीराम रविवार को टिब्बी से कोई सामान खरीदने आए थे। उसने सेवादास के सामने अपने बैग में 70 हजार रुपए रखे थे। इसके बाद वे हनुमानगढ़ टाउन पहुंचे। यहां रेलवे स्टेशन के सामने ठेले पर चाय पीने के लिए रुके तो सेवादास ने बैग में रखे 70 हजार रुपए चोरी कर लिए और भाग गया। उसने सेवादास की काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच हेड कॉन्स्टेबल मनीष कुमार बिश्नोई को सौंपी है।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com