15 May 2021 11:07 AM

जोग संजोग टाइम्स
भूपालसागर/चितौड़गढ़, चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर कस्बे में एक दूल्हा और उसके परिवार के दो अन्य सदस्य के कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आते ही बारात लेकर प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी तहसील में शादी के लिए चले गए, जबकि उन्हें क्वारैंटाइन हुए भी 14 दिन नहीं हुए थे। ना ही इस शादी की जानकारी प्रशासन को दी गई थी। यह ऐसा संभवतया राज्य का पहला मामला होगा।
जिसकी सूचना मिलने पर एसडीएम सुखाराम पिंडेल ने उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए एक लाख रुपए का चालान काटा। परिवार में सिर्फ महिलाएं थीं और उनके पास रुपए नहीं होने के कारण उन्होंने चालान लेने से मना कर दिया, जिस पर एसडीएम पिंडेल ने तहसीलदार को FIR दर्ज करवाने का ऑर्डर दिया। साथ ही प्रतापगढ़ प्रशासन को इस शादी के बारे में जानकारी दी।
जिले के भूपालसागर कस्बे में अंकित पुत्र किशन टांक की शादी आज तय थी। कुछ दिन पूर्व ही दूल्हा और उसके दो परिजन पॉजिटिव आ गए। उसके बाद दोबारा जांच करने पर निगेटिव रिपोर्ट आई, जिसके बाद शुक्रवार को दूल्हा और उसके परिजन बारात लेकर छोटीसादड़ी तहसील के मानपुरा गांव में चले गए।
तीनों सदस्यों को 14 दिन भी क्वारैंटाइन के नहीं हुए थे। इस दौरान शाम को एसडीएम सुखाराम पिंडेल के पास अज्ञात का फोन आया और बताया गया कि पॉजिटिव आया दूल्हा बारात लेकर गया है। खबर सुनते ही एसडीएम ने तहसीलदार अशोक कुमार को इसकी जानकारी लेने के लिए कहा।
अशोक कुमार ने क्षेत्र के पीओ और सीबीओ को से जानकारी ली तो पता चला की दूल्हे और उसके परिजन को 14 दिन भी नहीं हुए और ना ही प्रशासन को शादी के बारे में कोई जानकारी दी गई। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार, सीबीईओ और पीओ पहुंचे। एसडीएम ने तहसीलदार को एक लाख रुपए का चालान काटने का आदेश दिया। जब चालान काट कर परिजनों को सौंपा गया तो महिलाओं ने कहा कि हमारे पास रुपए नहीं है लेकिन 14 दिन क्वारैंटाइन नहीं होने और प्रशासन को सूचना नहीं देने पर एसडीएम ने सभी के खिलाफ FIR करने का ऑर्डर दिया।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
17 November 2022 04:26 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com