23 July 2021 05:32 PM

महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी और उससे सम्बंधित सभी कॉलेजों में मल्टीडिसिप्लीनरी (एक से अधिक विषय )और होलिस्टिक (सम्पूर्ण) एजुकेशन सिस्टम लागू होगा। यूजीसी ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी करके यूनिवर्सिटी के कुलपति को पत्र भेजकर आदेश लागू करने के आदेश दिए है। नए सिस्टम से अब कॉलेजों में बच्चें साइंस के साथ आर्ट्स और कॉमर्स के विषय भी पढ़ सकेंगे। शिक्षा की इस नई पद्धति से किसी विधार्थी ने अगर स्नातक में विज्ञान के किसी एक विषय को कोर विषय के रूप में लिया है तो उसी समय कला के किसी विषय या फिर वोकेशनल या प्रोफेशनल विषय को लेकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकता है। यूजीसी ने कहा है कि यूनिवर्सिटी अपने से सम्बंधित सभी कॉलेजों में ये नई शिक्षा नीति लागू करें। यूजीसी ने कहा है कि यूनिवर्सिटी यूजीसी द्वारा संचालित यूनिवर्सिटी मोनिटरिंग पोर्टल पर इसकी जानकारी भी साझा करें। शिक्षा के जानकारों के अनुसार युजीसी का ये नवाचार स्वागत योग्य और वक़्त की जरूरत के हिसाब से लिया फैसला है। शिक्षा की इस नई पद्धति से विधार्थियों में नॉलेज बढ़ेगा और साथ ही साथ विधार्थी मल्टी टैलेंटेड बनेंगे। आज मल्टी टैलेंटेड को ज्यादा रोजगार के अवसर प्रदान होते हैं।

RELATED ARTICLES
18 October 2022 04:30 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com