12 June 2022 04:11 PM

जोग संजोग टाइम्स,
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ दिन पहले वह कोरोना संक्रमण का शिकार हुई थीं। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह वह गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुई हैं। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी। उन्होंने कहा, उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें फिलहाल अस्पताल में ही रखा जाएगा।दरअसल, सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी बीते दिनों कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई थीं। इसके बाद संक्रमण के चलते उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
24 June 2023 12:07 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com