07 October 2021 12:54 PM

जयपुर : राजस्थान हाइकोर्ट ने हाल ही में हुई रीट भर्ती परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले को लेकर प्रमुख शिक्षा सचिव, डीजीपी, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सहित एसओजी से 27 अक्टूबर तक जवाब मांगा है।न्यायाधीश इंद्रजीत सिंह ने यह आदेश हाईकोर्ट में बीते दिनों दायर हुई रीट याचिका को लेकर दिया है. इस मामले में आज कोर्ट में अधिवक्ता राम प्रताप सैनी ने मामले की पैरवी की।
याचिका में पेपर लीक होने की बात को लेकर CBI से जांच कराने की मांग की गई थी. इसमें बताया गया है कि परीक्षा शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही अनाधिकृत लोगों के पास पेपर और आंसर शीट आ गई थी. इसके अलावा राज्य सरकार ने एक ओर तो नकल कराने को लेकर एफआईआर दर्ज कर लोगों पर कार्रवाई की, लेकिन दूसरी ओर इसे पेपर लीक नहीं मान रही है।
– कुल 5 अभ्यर्थियों की ओर से हाई कोर्ट में याचिका पेश की गई
आपको बता दें कि REET परीक्षा-2021 का विवाद सोमवार को हाई कोर्ट पहुंच गया. रीट भर्ती परीक्षा की निष्पक्ष जांच के लिए मधु कुमारी नागर व अन्य ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई. कुल 5 अभ्यर्थियों की ओर से हाई कोर्ट में याचिका पेश की गई. अभ्यर्थियों की ओर से अधिवक्ता राम प्रताप सैनी ने याचिका पेश की है. अधिवक्ता राम प्रताप सैनी ने याचिका में बताया कि REET परीक्षा-2021 की CBI से निष्पक्ष जांच कराई जाए. यदि जांच में पेपर लीक पाया जाता है तो REET परीक्षा-2021 पुन: कराई जाए. बता दें कि प्रदेशभर में 26 सितंबर को आयोजित रीट भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में एसओजी की स्पेशल टीम जांच कर रही है

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
13 November 2021 04:54 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com