10 August 2023 09:18 PM

जोग संजोग टाइम्स,
देशनोक नगर पालिका में आयोजित राजीव गांधी नगर के शहरी ओलंपिक खेलों में गुरुवार को वार्ड स्तरीय प्रतियोगिताओं का समापन समारोह हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका चेयरमैन ओमप्रकाश मूंधड़ा ने की। कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, क्रिकेट, बास्केटबॉल, फुटबॉल और एथलेटिक्स (100, 200, 400 मीटर) सहित विभिन्न खेलों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। समापन समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं टीमों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किये गये। नगर पालिका के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ब्रिजेश कुमार सोनी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य शक्तिप्रसन्न बीठू, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शारधा डेलू के खेल समन्वयक पुष्पा तंवर, उपप्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम समन्वयक सत्यपाल गोदारा। गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल निशा रावल, पार्षद जगदीश प्रसाद शर्मा, रमेश शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि तारा चंद दर्जी, लक्ष्मण दान चारण, पूर्व पार्षद छैलूदान, समाज सेवी बद्रीनाथ दर्जी, सुरेंद्र चौहान व पालिका कर्मी अमरचंद सांखला, भवरलाल स्वच्छता निरीक्षक, सोहनलाल उपाध्याय आदि मौजूद रहे। वार्ड स्तर पर पंजीकृत 2,643 एथलीटों में से 51 एथलीटों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इनमें एथलेटिक्स से 6, क्रिकेट से 14, कबड्डी से 12, खो-खो से 11 और बास्केटबॉल से 8 एथलीटों का चयन किया गया है। कार्यक्रम का संचालन सवाईसिंह चारण ने किया।

RELATED ARTICLES
25 February 2023 01:15 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com