22 June 2021 08:13 PM

बीकानेर।सुजानदेसर ब्राह्मणों के मौहल्ले में गंदे पानी निकालने के लिए पहुंचे सफाई कर्मियों के साथ वहां मौजूद लोगों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले में सफाई कर्मचारी यूनियन संघ के संरक्षक शिवलाल तेजी के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों का एक प्रतिनिधि मंडल निगम आयुक्त से मिला इस मामले में उचित कार्यवाही करने की मांग की। शिवलाल तेजी ने बताया कि रविवार को हुई बारिश के कारण सुजानदेसर स्थित ब्राह्मणों के मौहल्ले में पानी भर गया था। पानी को निकालने के लिए निगम द्वारा पंप सेट लगाए गए और सफाई कर्मचारी भेजे गए। लेकिन मौहल्ले वासियों ने सफाई कर्मचारियों के साथ अभ्रद व्यवहार किया गया और पंप सेट भी नहीं लगाने दिए। तेजी ने बताया कि सफाई कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। इसलिए उनके द्वारा आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए। साथ ही यह भी मांग की गई कि आईंदा से सफाई कर्मचारियों के साथ ऐसा व्यवहार हुआ तो काम ठप कर हड़ताल पर चले जाएंगे।

RELATED ARTICLES
10 November 2022 11:38 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com