06 October 2023 11:12 AM

बीकानेर। रस्सी से बांध कर मारपीट करने एवं रुपए छीनने के आरोप में ट्रेफिक पुलिस के सिपाही सहित पांच जनों के खिलाफ जेएनवीसी थाने में मामला दर्ज कराया गया है।घटना 27 सितंबर की रात साढ़े दस से 11 बजे के बीच की है। इस संबंध मे नोखा तहसील के लालमदेसर छोटा निवासी प्रेमप्रकाश पुत्र नानूराम सारण ने मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि 27 सितंबर की रात को वह सीएडी क्वार्टर हेमू सर्किल के पास से जा रहा था। तब शेरसिंह, उसकी पत्नी,ट्रेफिक पुलिस के सिपाही की वर्दी पहने व्यक्ति, हिस्ट्रीशीटर पठान व दो अन्य लोगों ने उसे रोका। आरोपियों ने रस्सी से बांध कर मारपीट की तथा 150 रुपए छीन लिए। बाद में आरोपी वहां से भाग गए।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
22 September 2022 04:12 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com