09 December 2023 01:46 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
कार्यक्रम में पूरे देश के हजारों विकसित भारत संकल्प यात्रा लाभार्थी वर्चुअल रूप से शामिल होंगे
Posted On: 07 DEC 2023 7:58PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 9 दिसंबर, 2023 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा (वीबीएसवाई) के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सभा को संबोधित करेंगे।
इस कार्यक्रम में देश भर से हजारों विकसित भारत संकल्प यात्रा लाभार्थी वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान पूरे देश के दो हजार से अधिक वीबीएसवाई वैन, हजारों कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) और सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) भी जुड़े रहेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय स्तर के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं के शत-प्रतिशत पूरे करने के लक्ष्य के साथ शुरू की जा रही है, ताकि सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से इन योजनाओं का लाभ पहुंचना सुनिश्चित किया जा सके।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com