14 November 2021 04:41 PM
जयपुर- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 16 नवंबर को कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है। जिसमें पेट्रोल-डीजल की कीमत को कम करने पर गहलोत सरकार विचार करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, हमने तय किया है कि हम परसो कैबिनेट मीटिंग बुला रहे हैं। कैबिनेट और मंत्रिपरिषद में बैठकर हम विचार-विमर्श करेंगे। जो भी संभव होगा वो हम फैसला करेंगे। जयपुर में प्रदेश कांग्रेस के महंगाई के खिलाफ जनजागरण अभियान की शुरूआत और पैदल मार्च के बाद उन्होंने यह बात कही।
राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में असमानता
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रेस से कहा कि अलग-अलग राज्यों ने अलग-अलग वैट के रेट्स में कमी करके दाम घटाएं हैं। जिससे राज्यों के बीच भी असमानता हो गई है। पड़ोसी राज्यों और राजस्थान ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में काफी अंतर आ गया है। बीजेपी अनावश्यक रूप से हम पर आरोप लगाती है कि राज्य सरकार वैट के रेट कम क्यों नहीं कर रही है। लेकिन हमारी मांग हर आदमी नहीं समझ पा रहा है। गहलोत ने कहा कि जब तक लोग गहराई में नहीं जाएंगे, हमारी मांग नहीं समझ पाएंगे। हमारी मांग है कि केन्द्र जो भी टैक्स कम करेगा उसके अनुपात में राज्य का भी टैक्स अपने आप कम हो जाएगा।
केंद्र को समझ में आएगा महंगाई बड़ा मुद्दा है-गहलोत
गहलोत ने आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने में केन्द्र सरकार की नीति बहुत खराब रही है। हमारी मांग है कि केन्द्र सरकार एक्साइज में 10 से 15 रुपए और कम करे। इससे राजस्थान में 3500 करोड़ रुपए का रेवेन्यू का नुकसान होगा, वो जनहित में हमें मंजूर है। लेकिन जनता की जेब खाली होना बंद होना चाहिए।
रसोई का जो बजट बिगड़ रहा है, वो भी बंद होना चाहिए और महंगाई कम होनी चाहिए। अगर समय रहते फैसला नहीं किया तो उसे भुगतना पड़ेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि महंगाई और केंद्र सरकार के खिलाफ एआईसीसी के निर्देश पर जनजागरण अभियान की शुरूआत की गई है। हम गांव-ढ़ाणी और प्रदेश के 56 हजार बूथों पर जाकर जन जागरण करें। जनता को बताएंगे कि मोदी सरकार महंगाई घटाने का वादा करके देश में आई थी। लेकिन महंगाई घटा नहीं पाई। गरीब का जीना मुश्किल हो गया है। हम लोगों को जागृत करेंगे और एक दिन मोदी सरकार को जाना पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी ने डोटासरा ने नेतृत्व में जयपुर में स्टेच्यू सर्किल से पीसीसी तक महंगाई के खिलाफ जनजागरण अभियान को लेकर पैदल मार्च निकाला। राज्य में यह अभियान 20 नवंबर तक चलेगा।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com