12 July 2021 03:39 PM

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में कार को टक्कर की बात पर दो भाइयों का टैंकर चालक से विवाद हो गया । टैंकर चालक ने अपने साथियों को बुलाकर दोनों भाइयों के साथ जबरदस्त मारपीट की जिससे वह दोनों गंभीर घायल हो गए जिन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है । पीबीएम से मिली जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय जीतू उपाध्याय अपने भाई के साथ नोखा रोड स्थित किसी के घर में भगवान के पाठ करने गया था पाठ की पूर्णाहुति होने पर वह वापस जाने के लिए रवाना हुआ। तब उसकी कार को पानी के टैंकर के चालक ने टक्कर मार दी जिसका उसने उलाहना दिया जिससे वह नाराज हो गया। दोनों में जोरदार बहस हो गई । टैंकर चालक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया वहां पहुंचे 5-7 लोगों ने दोनों भाइयों के साथ जमकर मारपीट की जिससे वह दोनों घायल हो गए । शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए तब आरोपी वहां से भाग छूटे । दोनों घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जीतू के सिर व हाथ पर ज्यादा चोटे आइ। गंगा शहर पुलिस के अनुसार दो पक्षों में झगड़ा हुआ है गाया पीबीएम पहुंचे झगड़ा किस बात को लेकर हुआ है यह पीडि़त के बयान के बाद ही पता चलेगा ।

RELATED ARTICLES
17 August 2022 06:50 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com