14 November 2023 10:41 AM

जयपुर /बीकानेर
राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 के धुआंधार प्रचार का क्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनावी दौरों की रूपरेखा के साथ शुरू होने जा रहा है। हालांकि अभी तक बीकानेर आने का पीएम मोदी का कोई कार्यक्रम सामने नहीं आया है लेकिन उनके संभागवार दौरों में बीकानेर से अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं के भागीदारी निभाने की तैयारियों की जानकारी मिल रही है। प्रस्तावित कार्यक्रम को देखें तो कहीं जनसभा की तैयारी की जा रही है कहीं रोड शो के लिए रूट बनाए गए हैं।
इस क्रम को पीएम मोदी के पहले दौरे से परवान चढ़ाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बाड़मेर के बायतू में 15 नवम्बर को पीएम मोदी पहला संबोधन देंगे फिर इसके दो दिन बाद उनका दूसरा दौरा 18 नवम्बर को भरतपुर में होगा।
इसी क्रम में 20 नवंबर को पाली, 22 नवंबर को जयपुर में परकोटा क्षेत्र में रोड शो और 23 नवंबर को जोधपुर में रोड शो प्रस्तावित है।
जानकारों के मुताबिक मोदी के बायतू दौरे से बाड़मेर व जोधपुर की करीब 33 सीटों को साधने की कोशिश की जाएगी। वहीं, भरतपुर दौरे से संभाग की करीब 19 सीटों को साधा जाएगा। पार्टी नेताओं का मानना है कि मोदी का हर प्रत्याशी के लिए दौरा कराना संभव नहीं है। लिहाजा संभागवार दौरे कराए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
29 August 2021 01:31 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com