06 November 2021 03:34 PM

जैसलमेर-जैसलमेर जिले के नाचना में दीपावली की रात पोटाश में विस्फोट होने से एक महिला की मौत हो गई और दो छोटे बच्चे घायल हो गए. घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. जानकारी के अनुसार जैसलमेर के नाचना थाना क्षेत्र ले दिधु गांव में दीपावली की रात को कमला (50) पत्नी वीरू राम घर में पोटाश को कूट रही थी.
इसी दौरान पोटाश में विस्फोट हो गया, जिससे कमला के दोनों हाथ व दोनों पैर उड़ गए. घटना के समय पास ही में बैठे महिला के दो पोते भी घायल हो गए. तीनों को घायल अवस्था में नाचना अस्पताल लाए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायल महिला को जोधपुर रेफर कर दिया गया लेकिन बीच रास्ते मे ही महिला की मौत हो गई. महिला के दोनों पोतों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई.

RELATED ARTICLES
25 January 2022 02:10 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com