09 April 2023 02:00 PM

जोग संजोग टाइम्स,
जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कभी बाइक चोरी हो जाती है तो कभी दिनदहाड़े दुकानों से बैट्री चोरी हो जाती है। आए दिन आम लोगों को किसी न किसी क्षेत्र में कार चोरी होने का भय बना रहता है और उनके वाहन सुरक्षित नहीं माने जाते हैं. प्रशासन कब तक बढ़ती चोरियों पर लगाम लगाएगा यह एक गंभीर सवाल है। बीकानेर में आज ऐसे तीन मामले सामने आए हैं. रामपुरिया हवेली रोड निवासी राकेश कुमार सोलंकी ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर से किसी काम से न्यायालय परिसर गया था. उसने अपना स्कूटर वहीं खड़ा किया और जब लौटा तो वह गायब था। इसी तरह नोखा निवासी नेमीचंद ने शिकायत दर्ज कराई है कि 6 अप्रैल की शाम अज्ञात चोर ने उसकी बाइक रजिस्ट्रेशन नंबर आरजे-21-एसटी-6563 चोरी कर ली. एक अन्य मामला कनपुरा बस्ती थाने में दर्ज किया गया है जहां निर्मल कुमार ने रिपोर्ट दी है कि कटला चौक से कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी बाइक ले गया है. पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com