27 July 2022 01:06 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस के संगठन के चुनाव शीघ्र ही होने वाले हैं। ऐसे में शहर से लेकर ब्लॉक अध्यक्ष तक के दावेदार अपनी-अपनी जोर आजमाइश कर रहे हैं। संगठन चुनाव के लिए नियुक्त डीआरओ भी अपना फीडबैक लेकर जा चुके हैं और अब कांग्रेस के नए अध्यक्ष के नाम के कयास लगाने लगाए जाने शुरू हो गए हैं।ऐसे में यह प्रश्न उठना भी लाजमी है कि आखिर कांग्रेस का नया शहर अध्यक्ष कौन होगा? तीसरी बार पार्टी की कमान संभाल रहे यशपाल गहलोत ने कहने को तो अपना इस्तीफा सौंप दिया है, लेकिन यह मंजूर होगा या नहीं या यशपाल को एक बार फिर संगठन की जिम्मेदारी दी जाएगी! यह भविष्य के गर्भ में है, लेकिन डीआरओ के सामने ‘डॉक्टर का बेटा डॉक्टर हो सकता है तो कल्ला का भतीजा अध्यक्ष नहीं क्यों नहीं’ इस बयान से राजनीतिक हलकों में एक नई बहस छिड़ गई है कि आखिर अनिल कल्ला के समर्थकों को ऐसी बात क्यों करनी पड़ी? क्या अनिल कल्ला का शहर अध्यक्ष बन पाना संभव नहीं है और यदि नहीं है तो अगला दावेदार कौन हो सकता है? यह प्रश्न भी जायज है।

RELATED ARTICLES
22 October 2025 10:52 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com