19 February 2022 06:29 PM

जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर का षष्ठ दीक्षान्त समारोह दिनांक 20 फरवरी, को मध्याह्न 12ः00 बजे श्री कलराज मिश्र, माननीय राज्यपाल, राजस्थान एवं कुलाधिपति महोदय की अध्यक्षता में आॅनलाईन आयोजित होगा। दीक्षान्त समारोह में परीक्षा 2019 की 1.05 लाख उपाधियों एवं 06 संकायों के 55 शोधार्थियों को विद्या वाचस्पति (पीएच.डी.) की उपाधियां प्रदान की जाएगी।
दीक्षान्त समारोह में राजकीय लोहिया महाविद्यालय, चूरू की छात्रा सुश्री गुंजन तोदी को कुलाधिपति पदक, श्री जैन कन्या पी.जी. महाविद्यालय, बीकानेर की छात्रा, सुश्री मोनारानी मुंजाल को कुलपति पदक, स्नातक वाणिज्य में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली बिनानी कन्या महाविद्यालय, बीकानेर की छात्रा सुश्री साक्षी पुरी को आई.सी.एस.आई. अवार्ड प्रदान किया जाएगा, साथ ही परीक्षा 2019 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 56 अभ्यर्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। दीक्षान्त समारोह में विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित स्मारिका दीक्षा का विमोचन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
03 June 2026 04:19 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com