12 June 2022 11:17 AM

जोग संजोग टाइम्स,
पार्किंग में कार खड़ी करने की बात को लेकर शनिवार को पीबीएम हॉस्पिटल के एक नर्सिंगकर्मी और सिक्युरिटी गार्ड के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में हॉस्पिटल के सभी सिक्युरिटी गार्ड अपने साथी के पक्ष में काम छोड़कर खड़े हाे गए। सूचना मिलने पर हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट प्रमोद कुमार सैनी ने दोनों पक्षों को अपने ऑफिस बुलाया। दोनों पक्षों से की गई समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। असल में सुपरिटेंडेंट ऑफिस के पास पार्किंग स्थल पर इमरजेंसी व्हीकल और ऑफिस स्टाफ के वाहनों को ही खड़ा करने के निर्देश पिछले दिनों सुपरिटेंडेंट ने दिए थे। इसकी पालना सिक्युरिटी गार्ड करने भी लगे थे। शनिवार को हॉस्पिटल का एक नर्सिंगकर्मी उसी पार्किंग स्थल पर अपनी गाड़ी करने की बात पर अड़ गया। उसने सिक्युरिटी गार्ड से बदतमीजी करनी शुरू की तो सिक्युरिटी गार्ड ने सुपरिटेंडेंट के आदेश का हवाला दिया। इसके बावजूद उसने एक नहीं सुनी और गाड़ी खड़ी कर चला गया। इससे नाराज सभी सिक्युरिटी गार्डों ने अपना-अपना काम छोड़ दिया। सुपरिटेंडेंट डॉ. सैनी ने बताया कि दोनों पक्षों से समझाइश के बाद मामला शांत हो गया। उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल परिसर में किसी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
26 February 2022 03:24 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com