06 May 2022 02:20 PM

जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर के गजनेर एरिया में इंदिरा गांधी नहर में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। ये दोनों एक बाइक पर नहर के पास से गुजर रहे थे कि संतुलन बिगड़ने से दोनों अंदर जा गिरे। आसपास के लोगों ने बचाने का बहुत प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद इनके शव ही बाहर निकाले जा सके।
बीकानेर से करीब तीस किलोमीटर दूर आरडी 837 के पास नहर में आने जाने के लिए रास्ता बना हुआ है। नहर के पास ही इनकी बाइक असंतुलित हो गई। इससे सदीक खान उम्र 19 निवासी गुड़ा व नवाब खान उम्र आरडी 837 दोनों अंदर गिर गए। आसपास के लोगों ने इन्हें देख लिया और बचाने का प्रयास किया। आसपास के पवन सिंह भाटी सहित तीन युवक नहर में उतरे ओर बचाने का प्रयास किया। एक घंटे की मशक्कत के बाहर निकाला गया। तब तक दोनों की मौत हो गई थी। दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
आसपास के लोगों ने बताया कि किसी भी वाहन ने टक्कर नहीं मारी। गाड़ी असंतुलित होने से दोनों अंदर गिर गए। यह अस्थायी रास्ता है। जहां से आमतौर पर पैदल यात्री ही जाते हैं लेकिन यहां से बाइक स्पीड से जा रही थी। आसपास कुछ लोग ट्रकों पर काम कर रहे थे, उन्होंने इन युवकों को देखा था।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
03 February 2022 05:00 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com