14 January 2023 12:34 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,बीकानेर में एक बार फिर सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। बीती रात बीकानेर के ग्रामीण क्षेत्रों में जहां भी पानी खुले में रहा, वहां बर्फ जम गई। कारों पर ओस का पानी बर्फ में बदल गया तो फसलों पर भी सुबह बर्फ ही बर्फ नजर आई। यहां तक कि पानी के काले पाइप भी बर्फ के कारण सफेद नजर आने लगे। तापमान में गिरावट के चलते ठिठुरन बढ़ गई है और जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है।बीकानेर के खाजूवाला में सुबह कार, जीप सहित सभी वाहनों के कांच और टॉप पर बर्फ जमी रही। वाहन मालिकों ने अपने हाथों से हटाया तो बर्फ का ढेर लग गया। यहां फसलों पर आई ओंस भी बर्फ में तब्दील हो गई। सरसों की फसल पर मोती तरह चमक रही बर्फ को किसानों ने सुबह उतारा। दरअसल, पौधों की पत्तियों पर ओंस थी, जो सुबह तक बर्फ में तब्दील हो गई। सरसों के लंबे चौड़े खेतों पर हर तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही थी। फसल खराब होने की आशंका में किसानों ने हाथों से इसे उतारा। पक्षियों के लिए लगे पालसियों में रखा पानी भी सुबह तक बर्फ बन गया। वहीं गाड़ियों पर जमा बर्फ को उतारना पड़ा।लूणकरणसर में भी सर्दी से राहत नहीं मिल रही है। ग्रामीण इलाकों में बर्फ जम रही हैं। आज लगातार चौथे दिन सर्द हवाओं का दौर जारी है। बामनवाली,रोझा, फूलदेसर,सहनीवाला,कांकड़वाला सहित गांवों में शुक्रवार को सुबह घास व वाहनों पर बर्फ जमी हुई देखने को मिली। सरसों की फसल पर लगी बर्फ किसानों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। देराजसर गांव में भी फसलों पर बर्फ देखी गई। यहां भी घर के बाहर रखा पानी बर्फ बन गया।
तापमान शून्य से नीचे
बीकानेर के खुले व मैदानी क्षेत्रों में तापमान अब शून्य डिग्री के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग ने हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की है। स्थानीय लोगों का मानना है कि जिस तरह फसलों पर बर्फ जमी है, उससे साफ है कि तापमान शून्य से नीचे चला गया है।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
20 January 2022 08:10 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com