22 February 2023 12:46 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
राजस्थान में गर्मी फरवरी में ही अपने पुराने सारे रिकार्ड तोड़ रही है। मार्च-अप्रैल की गर्मी का नजारा इस बार फरवरी माह में ही दिख रहा है। हालात यह हो गए कि अभी भी प्रदेश में आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई है।मंगलवार को प्रदेश के पांच शहरों का तापमान 34 डिग्री से अधिक रहा। उसमें बीकानेर भी शामिल है। प्रदेश में सबसे गर्म फलौदी रहा जहां तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरा सबसे गर्म शहर चित्तौड़ रहा, जहां पारा 35 डिग्री रहा।भीलवाड़ा में 34.3 डिग्री रहा। बीकानेर में सोमवार की तुलना में मंगलवार को 1.4 डिग्री तापमान में गिरावट जरूर आई लेकिन गर्मी के उग्र तेवर बरकरार रहे। सुबह 10 बजे के बाद से ही धूप की तल्खी ने शहरवासियों को परेशान करना शुरू कर दिया। लोग अब दिन के समय घरों में दुबकने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान 34.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com