08 October 2022 06:05 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
ढाणी में बीती रात अज्ञात हमालवर,मारवाड़ मूंडवा के क्यार की ढाणी में बीती रात अज्ञात हमालवर ने खेत मे सो रहे वृद्ध दम्पति पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार कल रात करीब दो बजे धारुराम पुत्र पुनाराम बावरी और उसकी पत्नी आसुड़ी(70) अपने खेत पर सो रहे थे। उसी समय अज्ञात हमलावर ने किसी धारधार हथियार से आसुराम पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव मे पत्नी आसुड़ी के सिर में भी गंभीर चोट लग गई। वहीं उसके हाथ की अंगुलियां भी कट गईं।
बेटों को दी सूचना जानलेवा इस हमले में पति और पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हमलावर कौन थे, कितने थे, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। हमले के बाद गंभीर घायल दंपत्ति करीब 500 मीटर पैदल चलकर ढाणी तक पहुंचे। जहां ढाणी से रामअवतार ने घायल दंपत्ति के पुत्र सुखराम और सहीराम को सूचना देकर बुलाया।दोनों को किया जोधपुर रेफर हमले व गम्भीर चोट के बावजूद वृद्ध दम्पति करीब 500 मीटर पैदल चलकर पास की ढाणी तक गये। ढाणी से रामअवतार ने घायल दम्पति के पुत्र सुखराम व सहीराम को सूचना देकर बुलाया गया। जिसके बाद दोनों को मूंडवा सीएचसी ले जाया गया। जहां दोनों को नागौर और उसके बाद जोधपुर रेफर किया गया। पुलिस को आशंका है कि हमलावर ने किसी तरह की लूट या चोरी की नीयत से हमला नहीं किया क्योंकि वृद्धा ने अपने जेवरात पहुने हुए थे।

RELATED ARTICLES
10 July 2023 06:00 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com