29 October 2022 04:23 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
बीकानेर मंडल के लालगढ़ स्टेशन पर आज मॉकड्रिल हुई। इसके अनुसार शनिवार को बड़ा रेल हादसा हो गया। रेलवे स्टेशन पर ऋ षिकेश बाड़मेर ट्रेन किसी रेल गाड़ी से टकरा गई। दोनों के कोच एक दूसरे पर चढ़ गए। हादसा होते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोग सकते में आ गए। *स्टेशन अधीक्षक ने इस हादसे की सूचना तुरंत बीकानेर स्थित डीआरएम को दी। बाद में रेलवे पुलिस के साथ बचाव दल उपकरणों सहित तुरंत लालगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंच गया। इसमें नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स टीम भी रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ वहां आ गई। इसमें बीकानेर मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हादसा होने की स्थिति में कैसे बचाव कार्य किया जाए इसका रिहर्सल किया। इसमें किसी भी संभावित रेल दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों के रेस्क्यू तथा उन्हें तत्काल पहुंचाई जाने वाली चिकित्सा एवं अन्य सहायता हेतु अभ्यास किया गया। जिन लोगों को इस अभ्यास की जानकारी नहीं थी वे यह नजारा देख कर पहले तो एकदम सकते में आ गए और इस बारे में जानकारी लेने लगे।
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
बीकानेर मंडल के लालगढ़ स्टेशन पर आज मॉकड्रिल हुई। इसके अनुसार शनिवार को बड़ा रेल हादसा हो गया। रेलवे स्टेशन पर ऋ षिकेश बाड़मेर ट्रेन किसी रेल गाड़ी से टकरा गई। दोनों के कोच एक दूसरे पर चढ़ गए। हादसा होते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोग सकते में आ गए।

स्टेशन अधीक्षक ने इस हादसे की सूचना तुरंत बीकानेर स्थित डीआरएम को दी। बाद में रेलवे पुलिस के साथ बचाव दल उपकरणों सहित तुरंत लालगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंच गया। इसमें नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स टीम भी रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ वहां आ गई। इसमें बीकानेर मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हादसा होने की स्थिति में कैसे बचाव कार्य किया जाए इसका रिहर्सल किया। इसमें किसी भी संभावित रेल दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों के रेस्क्यू तथा उन्हें तत्काल पहुंचाई जाने वाली चिकित्सा एवं अन्य सहायता हेतु अभ्यास किया गया। जिन लोगों को इस अभ्यास की जानकारी नहीं थी वे यह नजारा देख कर पहले तो एकदम सकते में आ गए और इस बारे में जानकारी लेने लगे।
RELATED ARTICLES
29 March 2026 05:15 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com