17 July 2022 04:33 PM
जिले में मानसून की बारिश कई जगहों पर आफत बनकर बरसी है। जंहा सबसे ज्यादा नुकसान कच्चे घरों को पहुंचा है। वंही कई जगहों पर बिजली गिरने की समाचार सामने आ रहे है। रविवार को हुई बारिश में जिले में दो अलग अलग घटनाएं सामने आई है जंहा बिजली गिरने व खान धंसने से मकान की दीवार गिरने की खबर सामने आई है।
पहली घटना जिले के कोलायत तहसील के मड गांव से सामने आई है। जंहा रविवार दोपहर एक मकान पर बिजली गिरने से घरेलू सामान जल गया। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। इस घटना से एक बारगी ग्रामीण दहल गए। जोरदार आवाज होने से लोग बिजली गिरने वाले घर की तरफ दौड़े। उसमें रहने वाले परिवार के सदस्यों को सुरक्षित पाकर राहत की सांस ली।जानकारी अनुसार कोलायत के मड गांव में बाबूलाल नाई के मकान में रसोई की चिमनी पर आसमानी बिजली गिरी। इससे सटे कमरे में कुछ बिस्तर रखे हुए थे। जिसमें बिजली गिरने के बाद आग लग गई। इस दौरान बाबूलाल नाई का परिवार घर के दूसरे कमरे में था। बिजली गिरने की आवाज से परिवार के सदस्य सहम गए। दौड़कर घर से बाहर निकल गए। इसके बाद उन्होंने अंदर कमरे में जाकर संभाला तो बिस्तरों में आग लगी हुई थी। इसी बीच ग्रामीण भी पहुंच गए।
ग्रामीणों ने बताया कि सुबह से बादलवाही और बूंदाबांदी हो रही थी। इसके बाद कुछ धूप निकली और दोपहर करीब एक बजे के आस-पास आसमान में बिजली कड़की और जोरदार आवाज हुई। आसमान से धरती की तरफ चमकती बिजली दिखाई पड़ी। बाबूलाल नाई के मकान को नुकसान नहीं पहुंचा है। केवल कुछ बिस्तर आदि में आग लगने से नुकसान हुआ है।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com