03 January 2023 12:46 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिन के राजस्थान दौरे पर पहुंच गई हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद वे पहली बार आज राजस्थान आई हैं। राष्ट्रपति आज विशेष विमान से जयपुर पहुंची, जहां एयरपोर्ट पर राज्यपाल कलराज मिश्र और सीएम अशोक गहलोत ने उनकी अगवानी की। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति ने अमर जवान ज्योति पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति ने इसके बाद राजभवन पहुंचकर संविधान पार्क का लोकार्पण किया। संविधान पार्क के लोकार्पण के बाद राजभवन में मयूर स्तंभ, गांधी प्रतिमा, महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक की प्रतिमा सहित ब्यूटीफिकेशन के कामों का भी राष्ट्रपति ने अवलोकन किया।राजभवन में संविधान पार्क के लोकार्पण के बाद राष्ट्रपति बीकानेर में 1000 मेगावाट के सोलर पावर स्टेशन का वर्चुअल शिलान्यास करेंगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र, सीएम अशोक गहलोत मौजूद रहेंगे। केंद्रीय उर्जामंत्री और वरिष्ठ अफसर वर्चुअली जुड़ेंगे। राजभवन में होने वाले कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र, सीएम अशोक गहलोत के अलावा सरकार के मंत्री और वरिष्ठ अफसर मौजूद हैं। कई बीजेपी नेता भी मौजूद हैं।सहरिया और कथौड़ी आदिवासियों से मिलेंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजभवन परिसर में राज्य के आदिवासी समूहों के साथ बातचीरत करेंगी। राष्ट्रपति से कथौड़ी और सहरिया जनजातियों से जुड़े लोग मिलेंगे। प्रदेश में दोनों जनजातियों की खराब सामाजिक और आर्थिक दशा को लेकर सियासत होती रही हैं इन दोनों जनजातियों के लिए पिछले दो दशक में स्पेशल योजनाएं बनाई गई हैं। राष्ट्रपति के साथ आदिवासी ग्रुप अपने क्षेत्र के बारे में बातचीत करेंगे। उनके जीवन में आने वाली परेशानियों के समाधान के साथ विकास से जुड़े मुद्दों पर भी बात हो सकती है।कल स्काउट जम्बूरी का उद्घाटन करेंगी राष्ट्रपति
दोपहर बाद 2:30 बजे राष्ट्रपति जयपुर से उदयपुर के लिए रवाना होंगी। उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर कुछ देर रुकने के बाद वे आबू रोड के मानपुर जाएंगी। आबूरोड में वे ब्रह्मकुमारी के कार्यक्रम में हिस्साा लेंगी। कल पाली के रोहट में स्काउट गाइड की जंबूरी का उद्घाटन करने के बाद जोधपुर से दिल्ली रवाना होंगी।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com