24 April 2022 01:59 PM

जोग संजोग टाइम्स,
जयपुर की सांगानेर सदर थाना पुलिस ने शनिवार शाम को IPL क्रिकेट मैच पर लाखों रुपए का सट्टा पकड़ा है। IPL मैच पर एक मकान में सट्टा लगाया जा रहा था। पुलिस ने मकान पर दबिश देकर तीन बुकियों को गिरफ्तार किया है। बुकियों के कब्जे से सट्टा उपकरण और लाखों रुपए का हिसाब-किताब जब्त किया गया है।
डीसीपी (साउथ) मृदुल कच्छावा ने बताया कि IPL क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते बुकी अनिल लालवानी (32) निवासी दादूदयाल नगर मुहाना, अशोक बालचदानी (34) निवासी सचिवालय नगर सांगानेर सदर और हरीश कुमार (38) निवासी कृष्णा कॉलोनी रामगढ़ मोड़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी अशोक बालचदानी ने सचिवालय नगर में IPL सट्टा लगाने के लिए किराए पर मकान ले रखा था। शनिवार शाम मुखबिर से सूचना मिली कि सचिवालय नगर सांगानेर सदर में एक मकान में IPL मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
15 March 2023 06:21 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com