31 May 2022 01:09 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अगले 6 महीने में करीब 20 हजार पदों पर होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। अप्रैल से नवम्बर 2022 तक राजस्थान में 15 प्रतियोगी परीक्षाएं होंगी। इसमें प्रदेशभर के 60 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें से दो भर्ती परीक्षा हो चुकी है। वहीं, 13 भर्ती परीक्षाओं की तारीख का ऐलान कर दिया गया है।
भर्ती परीक्षा का शेड्यूल
1436 पदों पर पशुधन सहायक भर्ती – 4 जून
9862 पदों पर बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती – 18 जून
295 पदों पर वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती – 19 जून
1012 पदों पर प्रयोगशाला सहायक भर्ती – 28 और 29 जून
5396 पदों पर ग्राम विकास अधिकारी मुख्य परीक्षा- 9 जुलाई
35 पदों पर हाउसकीपर भर्ती – 9 जुलाई
189 पदों पर कनिष्ठ अभियंता कृषि भर्ती – 10 सितंबर
460 पदों पर पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड थर्ड एग्जाम – 11 सितंबर
5126 पदों पर शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक ग्रेड थर्ड एग्जाम – 25 सितंबर
87 पदों पर वनपाल भर्ती – 6 नवंबर
1041 पदों पर वनरक्षक भर्ती- 12 एवं 13 नवंबर
समय से मिलेगी नियुक्ति राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने कहा- भर्ती कैलेंडर जारी करने से छात्रों को तैयारी का सही समय मिल सकता है। इसी सोच के साथ हमने कैलेंडर जारी किया है। हमने इससे पहले भी भर्ती कैलेंडर जारी किया था। इसके अनुरूप भी भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही हैं। ऐसे में इस बार भी परीक्षा की तारीख के अनुरूप ही निर्धारित वक्त पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com