09 February 2022 07:07 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
बीकानेर। शहर नगर निगम में महापौर पर कांग्रेसी पार्षदों ने वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए महापौर के कार्यालय के आगे धरने पर बैठ गए। पूर्व नेता प्रतिपक्ष जावेद पडिहार ने बताया कि महापौर विकास कार्यों में कांग्रेसी पार्षदों के साथ व भेदभाव पूर्ण व्यवहार कर रही है। महापौर ने अपने वार्ड में 40 लाख का काम करवाया है। महापौर ने प्रत्येक वार्ड में प्रत्येक वर्ष 40 लाख का काम करवाने का अपनी दो सालो के बजट घोषणा मैं प्रस्तावित किया था परंतु दो साल से ज्यादा का समय निकल चुका है लेकिन कांग्रेस पार्षदों के वार्डो में विकास कार्यों के लिए मामूली सा बजट आवंटन हुआ है। यहां तक कि भाजपा पार्षदों के वार्डो मैं भी यही स्थिति है। मजबूरन कांग्रेसी पार्षदों को जनता की आवाज को मजबूत करने के लिये निगम के समक्ष धरना प्रदर्शन करके अपनी बात रखने पर मजबूर हुए है । हम चाहते है कि सभी पक्ष विपक्ष के पार्षदों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए एक समान रूप से बीकानेर के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य करवावे

RELATED ARTICLES
21 June 2021 02:26 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com