08 September 2022 03:52 PM

जोग संजोग टाइम्स,
भारत में ठगी के तरीकों से साइबर सेल पुलिस भी हैरान है। वीडियो कॉल के जरिये अश्लील क्लीप बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए की ठगी करने का एक और मामला सामने आया है।ताज़ा मामले के अनुसार, आरोपियों ने परिवादी को धमका कर 13 लाख 29 हजार 500 रुपए हड़प लिए। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जेएनवीसी के थानाप्रभारी महावीर प्रसाद बिश्नोई ने बताया कि परिवादी 63 वर्षीय खतूरिया कॉलोनी बीकानेर निवासी मोहम्मद इकबाल कुरैशी की रिपोर्ट पर जयपुर निवासी पूजा, दिल्ली निवासी संजय सिंह और एसन श्रीवास्तव के खिलाफ दर्ज कराया है।रिपोर्ट में बताया है कि आरोपियों ने वीडियो कॉल के जरिये अश्लील क्लीप बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 13 लाख 29 हजार 500 रुपए हड़प लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 384, 10बी के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई राधेश्याम कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com