19 March 2023 02:17 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
शहर में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही है। रामपुरा बस्ती में चोरों ने एक बंद मकान में घुसकर लाखों रुपए की ज्वैलरी और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित मकान मालिक प्रभुदयाल पुत्र भंवर लाल ने नयाशहर थाने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि उनका परिवार 12 मार्च को शादी-समारोह अटेंड करने सुजानगढ़ गया हुआ था।16 मार्च को उसके भाई ने फोन कर बताया कि उसके घर के ताले टूटे हुए हैं। घर के अंदर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। उसकी दुकान के गल्ले और अलमारी से करीब दो लाख रुपए नकद और लाखों रुपए की ज्वैलरी चोर चुरा ले गए। चोरों ने घर से सामान चोरी करने के लिए तीन ताले तोड़े हैं। अलमारी में रखी अंगूठियां, घड़ियां, सोने-चांदी के आभूषण, चांदी की मूर्तियां सहित अन्य सामान चोरी हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई महावीर सिंह को सौंपी है।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
19 April 2022 01:05 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com