24 March 2022 06:16 PM

जोग संजोग टाइम्स ,बीकानेर
PM मोदी से वसुंधरा राजे की दिल्ली में मुलाकात : संगठन स्तर पर नई जिम्मेदारी देने की चर्चा, अचानक वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात पर गर्माई राजनीति
जयपुर। राजस्थान की पूर्व सीएम और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है। प्रधानमंत्री के साथ संसद भवन में हुई मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है। इसके अलावा राजे ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी करीब आधे घंटे तक चर्चा की है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी से वसुंधरा राजे ने राजस्थान से जुड़े सियासी और विकास के मुद्दों पर चर्चा की है।
वसुंधरा राजे के दिल्ली में बड़े नेताओं से मुलाकात और सक्रिय होने के पीछे सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। सियासी हलकों में इसे उन्हें नई जिम्मेदारी देने से भी जोड़कर देखा जा रहा है। अभी तक वसुंधरा राजे का इन मुलाकातों पर कोई बयान नहीं आया है। इससे पहले राजे बुधवार को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुई। उन्होंने देहरादून में भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
19 February 2022 04:34 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com