26 March 2022 11:42 AM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार जिले के श्रीडूंगरगढ़ थानान्तर्गत हुए एक दर्दनाक हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बिग्गा रामसरा फांटा के पास एक पिकअप ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी जिससे युवक के सिर पर गंभीर चोट आई। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हेड कांस्टेबल आवड़दान मौके पर पहुंचे। आवड़दान ने बताया कि सुनील पुत्र नंदलाल मीणा निवासी बिग्गा बास श्रीडूंगरगढ़ दुर्घटना का शिकार हो गया। आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति की एम्बुलेंस लेकर शूरवीर मोदी व मदन सोनी भी मौके पर पहुंचे। शव को देर रात श्रीडूंगरगढ़ लाया गया और परिजनों से शिनाख्त करवा मोर्चरी में रखवाया गया। युवक मोटरसाइकिल मैकेनिक का कार्य करता था व कितासर से मोटरसाइकिल लेकर श्रीडूंगरगढ़ आ रहा था। पिकअप को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

RELATED ARTICLES
05 June 2022 10:48 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com