18 January 2022 02:55 PM
लुधियाना, डेहलों के गांव मुकंदपुर स्थित पेट्रोल पंप पर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने सेल्समैन पर हमला करके कैश बैग लूटने का प्रयास कर डाला। मगर सेल्समैन के शोर मचाने पर जमा हुए लोगों को देख आरोपित वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची थाना डेहलों पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। अपने बयान में उसने बताया कि गांव मुकंदपुर के बाहर खेतों में उसका एसकेएस ग्रेवाल फ्यूल प्वाइंट के नाम से पेट्रोल पंप है। रविवार उसके सेल्समैन नरिदर कुमार ने उसे फोन करके बताया कि शाम 6.42 बजे बिना नंबर प्लेट लगे मोटरसाइकिल पर तीन नकाबपोश पंप पर आए थे। आते ही उन लोगों ने नरिदर पर हमला कर दिया। उसे घायल करने के बाद बदमाशों ने उसके हाथ में पकड़ा कैश बैग छीनने का प्रयास किया। मगर नरिदर के शोर मचाने पर लोग जमा हो गए और बदमाशों के मंसूबे धरे रह गए। इसके चलते उन्हें उलटे पांव भागना पड़ा। बलविदर सिंह ने बताया कि बैग में ज्यादा कैश नहीं था। दरअसल, लोहड़ी वाले दिन भी वो ही बदमाश उनके सेल्समैन को पीट कर उससे 10 हजार रुपये लूट कर ले गए थे। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी। उस दिन और रविवार की फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। दोनों वारदात करने वाले तीनों बदमाश वो ही हैं। कर्मजीत सिंह ने कहा कि फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES
12 June 2021 08:28 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com