01 March 2022 03:00 PM

जोग संजोग टाइम्स , बीकानेर |MDSU ने RET के आवेदन की बढ़ाई डेट:अब 4 मार्च तक होगा रजिस्ट्रेशन; 7 तक भरेंगे आवेदन फार्म, 9 तक जमा करानी होगी
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (MDSU) अजमेर की ओर से आयोजित की जाने वाली RET (शोध पात्रता परीक्षण ) - 2022 में आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है। अब रिसर्च करने वाले स्टूडेंट 4 मार्च तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर फीस जमा करा सकते हैं। साथ ही 7 मार्च तक आवेदन भर कर 9 मार्च तक हार्ड कॉपी जमा करा सकेंगे।
कुलपति प्रो. अनिल कुमार शुक्ल ने परीक्षा आयोजन के लिए पूर्व में आदेश जारी किए। इसके अनुसार परीक्षा का आयोजन 26 मार्च 2022 को होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 12 फरवरी से 26 फरवरी तक मांगे गए, लेकिन अब स्टूडेन्ट हित का कारण बताते हुए इस डेट को बढ़ा दिया गया है। साथ ही एग्जाम पूर्व निर्धारित तिथि 26 मार्च को ही कराने की बात कही है।
इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की Website www.mdsuajmer.ac.in(Link research)http://mdsuexam.net/mdsuReT2022 पर प्राप्त कर सकते है। परीक्षा का आयोजन शोध निदेशक प्रो.सुब्रतो दत्ता के निर्देशन में होगा। गौरतलब है कि RET का आयोजन 2017 में कराया गया था। इसके बाद आयोजन नहीं हुआ।
रिसर्च टेस्ट इन विषयो के लिए होगा
एबीएसटी 09,बिजनेस एडमिशन के 03 ,बाटनी के 1, केमिस्ट्री के 39, कंप्यूटर साइंस के 10 ,एनवायरमेंट साइंस के 03, फूड एंड न्यूट्रिशन के 07 ,मैथमेटिक्स 21, माइक्रोबायोलॉजी के 6, फिजिक्स के 04 जियोलोजी जी के 03 जूलॉजी के 53 इकोनॉमिक्स के 21 ज्योग्राफी के 34, इतिहास के 13, पॉलिटिकल साइंस के 16 ,पब्लिक एडमिशन के 13, इंग्लिश के 04, एजुकेशन के 04, हिंदी के 12, संस्कृत के 3, ड्राइंग पेंटिंग के 1 ,उर्दू के 03 सोशलॉजी के 8 ,फिलॉसफी के 06 ,और म्यूजिक के 04 रिक्त सीटों के लिए होगा।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com