06 March 2022 01:25 PM

जोग संजोग टाइम्स , बीकानेर
जिले के लूणकरनसर थाना क्षेत्र के एक चक में शनिवार को महिला की मौत कुंड में गिरने से हो गई। चक तीन डीएलएम में हुए इस हादसे के बारे में लड़की के पिता पेमाराम मेघवाल ने लूणकरनसर पुलिस को सूचना दी है। हालांकि इस मामले में किसी पर भी कोई शक नहीं जताया है। पेमाराम ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी चंपा चक 3 डीएलएम में अपने परिवार के साथ रहती थी। उसका पति बुधराम भी वहीं रहता था। इनके अलावा भी परिवार के अन्य सदस्य रहते थे। शुक्रवार को चंपा किरताराम के खेत में सुबह नौ बजे पानी लेने गई थी। अचानक वहां कुंड से पानी निकालते हुए उसका पैर फिसल गया। घटना की जानकारी मिलने पर उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। शव को बाहर निकालकर शरीर से पानी निकालने का प्रयास भी किया गया लेकिन मौत हो चुकी थी। बाद में लूणकरनसर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर, हालात का जायजा लिया। पेमाराम ने इस मामले में किसी भी शक नहीं जताया है। चंपा और उसकी बहन का विवाह एक ही घर में हुआ था। इसी चक में रहने वाले किरता राम के बेटे दलीप और बुधराम को ही अपनी दो बेटियों की शादी की थी। ऐसे में दोनों बहनें एक ही घर में ब्याही गई थी। दोनों की शादी करीब दो-ढाई साल पहले वर्ष 2019 में हुई थी। पेमाराम खुद सहजरासर गांव का रहने वाला है।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com