25 June 2021 12:16 PM

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को गहलोत कैबिनेट की अहम बैठक 3:00 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी। इसके तुरंत बाद 3:30 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों पर निर्णय लिया जा सकता है। गहलोत कैबिनेट गृह विभाग की गाइडलाइन को मंजूरी दे सकती है। गृह विभाग की नई गाइडलाइन में अनलॉक-2 के तहत पाबंदियों में ढील दी जा सकती है। मुख्यमंत्री आवास पर यह अहम बैठक होगी. हालांकि कैबिनेट सचिवालय ने बैठक का कोई आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं किया है, लेकिन यह माना जा रहा है कि कोरोना प्रबंधन पर ही बैठक होगी। मॉडिफाइड लॉकडाउन के तहत गृह विभाग ने नई गाइडलाइन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेज दी थी। अब यह माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री कैबिनेट की बैठक में गाइडलाइन को हरी झंडी दे सकते हैं। सभी मंत्री वीसी के माध्यम से बैठक से जुड़ेंगे।

RELATED ARTICLES
20 February 2023 05:38 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com