29 December 2022 06:05 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
राजस्थान में अब तक जो पेपर लीक हुए हैं, उनकी सीबीआई जांच हो जाए तो बंगाल में पार्थ चटर्जी की तरह कई कांग्रेसी नेता-मंत्री जेल में होंगे। यह कहना है राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा का। दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत में मीणा ने गहलोत सरकार पर गंभीर सवाल उठाया।
उन्होंने कहा कि उनके पास पेपर लीक करने वाले व्यक्ति का नाम है और वह सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। किरोड़ी लाल ने राजस्थान में कांग्रेस में सीएम कुर्सी की लड़ाई और आगामी विधानसभा चुनाव में खुद के सीएम चेहरे की दौड़ में शामिल होने को लेकर भी खुलकर बात की। पेश है उनसे बातचीत के प्रमुख अंश...।
:- पेपर लीक का बड़ा घटनाक्रम है, आप इसे लेकर सरकार के खिलाफ मुखर हो रहे हैं?
किरोड़ी लाल : 16 में से 10 पेपर रद्द हुए हैं। वैसे तो 16 के 16 पेपर लीक हुए हैं। रीट का बड़ा पेपर लीक हुआ। आंदोलन-धरने प्रदर्शन हुए। सरकार ने आनन-फानन में डीपी जारौली को बर्खास्त किया। बर्खास्त करने के बाद उससे एसओजी ने आज तक नहीं पूछा और क्लीन चिट दे दी। उसने ये बयान दे दिया था कि इसमें राजनेताओं के हाथ है। मैंने पहले भी कहा था इसमें 5 विधायक और 3 मंत्री शामिल हैं, राजीव गांधी स्टडी सर्किल के जरिए। इस पेपर लीक की सीबीआई जांच नहीं हुई। सीबीआई जांच करती तो जैसे सेंट्रल एजेंसी ने बंगाल में पार्थ चटर्जी और बाकी लोगों को पकड़ा, वैसे ही यहां भी नेता जेल में होते।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
01 January 2023 04:47 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com