20 October 2021 06:11 PM

बीकानेर ।कोटा जिले के कैथून थाना क्षेत्र के मोरपा गांव में बुधवार को खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हो गए। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है।
दरअसल, दो दिन पहले कुत्ते को पत्थर मारने को लेकर दोनों पक्षों में आपस में बहस हुई थी। आज हथियार बंद 10-12 लोग ट्रैक्टर में सवार होकर आए। घर मे घुसकर मारपीट की। घटना में राजाराम मीणा (62) की मौत हो गई। उसकी पत्नी अयोध्या बाई और बेटा सोनू मीणा घायल हो गया।
मृतक के बेटे सोनू ने बताया कि उनकी एक बीघा जमीन को लेकर 2002 से विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में है। दो दिन पहले एक कुत्ता रो रहा था। उसके पिता ने रोते हुए कुत्ते को पत्थर से मारकर भगा दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद गांव के ही एक व्यक्ति को लगा कि उसे पत्थर मारने की कोशिश की। जिस बात को लेकर बहस हुई थी।
आज सुबह राजराम,रामेश्वर,लोकेश भंवर लाल समेत 10-12 लोग ट्रैक्टर में सवार होकर आए। उनके हाथों में सरिए और गंडासे थे। आते ही उन्होंने सोनू पर सरिए से हमला किया। सोनू ने पिता को छत पर भेज दिया। आरोपी गैलरी का गेट तोड़ते हुए अंदर घुस गए। बीच बचाव में उसकी मां आई तो उस पर भी वार किया। आरोपी फिर छत पर चले गए। पिता छत से दूसरे के खेत में कूद गए। इतने में आरोपियों ने पिता को घेर लिया। और सरिए और गंडासे से हमला कर उनकी हत्या कर दी।
डीएसपी नेत्रपाल सिंह ने बताया कि फरियादी की तरफ से 8-10 नामजद व्यक्तियों के खिलाफ हत्या और मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश जारी है

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com