28 February 2022 05:52 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार परिजनों की जरा सी लापरवाही के चलते तीन साल मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। वह पानी से भरे टैंक में तड़पता रहा लेकिन सांसे उसका साथ छोड़ गई। बाद मे जब परिजनों को बच्चा नहीं मिला और पानी का टैंक खुला मिला तो घर में कोहराम मच गया। मामला टोंक जिले के मालपुरा क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि तीन साल के बच्चे की मौत हुई है। चांदसेन गांव में रहने वाले खेमराज के तीन साल के बेटे मुरली उर्फ राजू के बारे में जानकारी मिली थी। बताया जा रहा है कि राजू खेलता हुआ पानी के टैंक के नजदीक चला गया और उसक बाद टैंक में गिरने से उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि इसी तरह से पिछले सप्ताह भरतपुर में भी डेढ़ साल के बच्चे की खौलते पानी में गिरने से मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि राजू खेलता हुआ पानी के टैंक के नजदीक चला गया और उसक बाद टैंक में गिरने से उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि इसी तरह से पिछले सप्ताह भरतपुर में भी डेढ़ साल के बच्चे की खौलते पानी में गिरने से मौत हो गई थी। अलवर में रहने वाला बच्चा अपनी मां के साथ भरतपुर अपने ननिहाल आया हुआ था। पुलिस ने बताया कि बच्चे के पास ही खाना बनाने के लिए पानी का पतीला रखा हुआ था और उसमें खौलता हुआ पानी भरा हुआ था। अचानक बच्चा उसमें गिर गया। परिवार को जैसे ही पता चला बच्चे को बाहर निकाला गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसके शरीर पर गर्म पानी से इतने फफोले हो गए कि वह बच नहीं सका।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
07 December 2021 02:07 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com