04 September 2021 09:27 AM

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जिला रसद विभाग द्वारा रिक्त या नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए निकाली गई, विज्ञप्ति के आवेदकों के साक्षात्कार 21 से 24 सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे।
जिला रसद अधिकारी भागुराम महला ने बताया कि जिले के ग्रामीण इलाकों में 107 उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन के लिए विज्ञप्ति निकाली गई थी। जिसमें से कुल 350 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। जिनके दस्तावेजों की जांच पश्चात् समस्त आवेदकों के साक्षात्कार किए जाने हैं। इसके लिए श्रीडूंगरगढ़ से प्राप्त आवेदकों के संबंध में साक्षात्कार 21 सितंबर को प्रात: 11.30 बजे, नोखा के 22 सितंबर 11.30 बजे, कोलायत व बज्जू के 23 सितंबर प्रात: 11.30 बजे, लूणकरणसर के 24 सितंबर प्रात: 11.30 तथा खाजूवाला, पूगल व छतरगढ़ से प्राप्त आवेदनों के संबंध में साक्षात्कार 24 सितंबर अपराह्न 3 बजे होगा। सभी के साक्षात्कार जिला रसद अधिकारी कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
07 February 2023 01:26 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com