21 May 2022 03:49 PM

जोग संजोग टाइम्स,बीकानेर
नोखा कस्बे में रूट की बसों के आगे गाड़ी में सवारी भरने के हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआई ईश्वर प्रसाद ने बताया कि काकड़ा निवासी श्यामसुंदर बिश्नोई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बस सांडवा से नोखा चलती है।
गत 19 मार्च को उसकी बस नगरपालिका रोड पर खड़ी हुई थी। वह नीचे उतरा तो कैंपर गाड़ी में सवार होकर आए कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी भाग गए। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मुकाम निवासी स्यामसुंदर को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य आरोपी के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES
15 February 2022 06:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com