27 August 2023 11:00 AM

जयपुर-राजस्थान की राजधानी जयपुर में हत्या कर एक युवक का शव फेंकने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह बीच रोड पर उसकी लाश पड़ी मिली। अर्धनग्न हालत में मिले शव के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान मिले हैं। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस वारदात स्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगाल रही है।SHO दौलतराम ने बताया- सुबह करीब 7 बजे गोपीरामपुरा गांव में बीच रोड पर एक युवक का शव पड़ा मिला। अर्धनग्न हालत में युवक की लाश मिलने का पता चलने पर लोगों में सनसनी फैल गई। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। मृतक की पहचान कृष्ण मोहन उर्फ गणेश (30) निवासी निमोडिया चाकसू के रूप में हुई।
उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एम्बुलेंस की मदद से महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि मृतक कृष्ण मोहन उर्फ गणेश नशे का आदी था। उसके शरीर पर जगह-जगह खरोच के निशान मिले है। प्रथमदृष्टया माना जा रहा है कि किसी ओर जगह हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया है।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com