15 November 2021 09:01 AM

सरदारशहर । चूरू की सरदारशहर तहसील से 40 किमी दूर मेगा हाईवे पर रविवार रात करीब आठ
बजे एक कार के गैस टैंकर से टकरा जाने से कार में आग लग गई। कार चालक जिंदा जल गया, जबकि उसमें सवार दो लोग झुलस गए। इसमें से
एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरा लापता है। टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। टैंकर में गैस नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। हादसे के बाद मेगा हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे तक दोनों ओर जाम लगा रहा। रात करीब 9.30 बजे जाम खुलवाया गया। आग पर काबू पाने के लिए चूरू व सरदारशहर से दमकल की गाडिय़ां भी पहुंच गई थीं।

RELATED ARTICLES
16 January 2024 04:29 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com